BJP को झटका, पूर्व विधायक बेनाम ने BJP को कहा ” अलविदा ” |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
पौड़ी। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

करीब आठ वर्षों तक भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद यशपाल बेनाम ने पार्टी छोड़ने का यह कदम उठाया है। उन्होंने संगठन को अपना इस्तीफा सौंपते हुए इसके पीछे ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला दिया है।


व्यक्तिगत कारणों से लिया फैसला, जल्द करेंगे अगले कदम का ऐलान
पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद मीडिया से बातचीत में यशपाल बेनाम ने कहा कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर व्यक्तिगत कारणों से यह फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता के साथ विचार-विमर्श कर जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम का ऐलान करेंगे।
