उत्तराखंडसंपादकीय

 Uttarakhand Samachar….तैयार होगी नगर निगम की नई बिल्डिंग |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अक्टूबर। नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय भवन, पार्किंग और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की मेयर शम्भू पासवान ने समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

महापौर कार्यालय में आयोजित बैठक में पासवान ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नगर निगम के नए कार्यालय भवन और पार्किंग का निर्माण निर्धारित 18 माह में पूरा किया जाए। उन्होंने नवीन भवन की शेष दो छतों का निर्माण जल्द पूरा करने और फसाड की ड्राइंग तैयार करने के निर्देश दिए।

विद्युत कार्यों की समीक्षा के दौरान भूमिगत लाइन बिछाने से पहले आवश्यक सूचना देने और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग व पैनल लगाने का काम जल्द शुरू करने को कहा गया।

त्रिवेणी घाट और आस्था पथ पर रहा फोकस
बैठक में त्रिवेणी घाट और आस्था पथ के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि चन्द्रभागा नदी से गेट नंबर-02 तक त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा। आस्था पथ पर प्रस्तावित शेड की ऊंचाई 4.5 मीटर निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, लिफ्ट सिस्टम युक्त शौचालय के निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता के साथ संयुक्त निरीक्षण कर स्थान चिह्नित किया जाएगा। चन्द्रभागा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण भी दिवाली के करीब शुरू करने की तैयारी है।

खुदाई से पहले सूचना देना जरूरी
आशुतोष नगर, बंगाली बस्ती और मायाकुंड में सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई की जानी है। महापौर ने निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत खुदाई शुरू करने से पहले उन्हें अनिवार्य रूप से सूचना दी जाए, ताकि आवागमन और दैनिक गतिविधियों में होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

ad12

बैठक में यह रहे मौजूद
एमडीडीए से अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता सुनील चंद उप्रेती, यूपीसीएल से परियोजना प्रबंधक एसके सिंह, डीसी रमोला, आशीष भट्ट, आरई प्रमोद सिंह, सहायक अभियंता राजेश रावत, एसडीओ रुपेश, गुरदीप सिंह, वैपकॉस से परियोजना प्रबंधक पंकज मैठाणी, जीएम महालक्ष्मी बिल्डवेल दिग्विजय नेगी, अवर अभियंता (एमडी गंगा) अशोक सिंह, जल संस्थान से एई यूजेएस जगदीप रावत, यूएसएसडीए से परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार, शैलेंद्र नौटियाल, हरीश कुमार, विक्रम सिंह, यूकेपीजेएन से अवर अभियंता आशीष कुमार, रोहिताश कुमार, ललित सिंह, दीपक वत्स, युवराज बेरी, कुलदीप आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *