उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News…3 मई को सम्मानित होंगे बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। ऋषिकेश युवा फाउंडेशन की ओर से 3 मई को ‘मेधावी सम्मान संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, रूपरेखा और सफल संचालन को लेकर संस्था ने बैठक कर चर्चा की।

फाउंडेशन के संरक्षक जयेंद्र रमोला ने बताया कि कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड और उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। कहा कि यह सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के परिश्रम, समर्पण और उपलब्धियों का सच्चा सम्मान होगा।

फाउंडेशन अध्यक्ष दीपक गौनियाल और महासचिव सागर गर्ग ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को जारी रखेगी। कार्यक्रम के जरिए बोर्ड परीक्षाओं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक समान मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

ad12

बैठक में बृजभूषण बहुगुणा, गौरव यादव, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, आयुष तड़ियाल, अनुष्का गुलियाल, जतिन राणा, लव कौशिक आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *