उत्तराखंडसंपादकीय

Almora News…आध्यात्मिक चेतना का वैश्विक केंद्र बन रहा डोल आश्रम|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

अल्मोड़ा। डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास की ओर से आयोजित श्रीपीठ स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1100 कन्याओं का पूजन किया। वहीं सीएम मां राजेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र और यहां संचालित विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र के दर्शन से विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। उन्होंने बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से डोल आश्रम आज वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का प्रमुख केंद्र बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में विकसित हो रही बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का प्रमाण है।

ad12

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के, सीडीओ रामजीशरण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *