उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…संजीव ने की कुंभ मेला अधिकारी से मुलाकात और कही ये बात|Click पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह से भेट कर मेले को भव्य और दिव्य बनाने के विषय पर चर्चा की और सुझाव भी दिये।


इस अवसर पर संजीव चौधरी ने कहा कि आगामी कुंभ मेला भव्य और दिव्य होने वाला है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला कुंभ पूरी दुनिया के लिए उत्सुकता भरा है दुनिया भर के श्रद्धालु कुंभ में स्नान के लिए तत्पर है और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जिस प्रकार से रात दिन कुंभ के कार्याे को ख़ुद भी देख रहे है और पल पल की जानकारी ले रहे है तो आयोजन की गंभीरता का इससे ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

चौधरी ने कहा कि मेला अधिकारी आदरणीय सोनिका सिंह को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के हर संभव सहयोग की बात आज मैंने कही है हमारा संगठन सरकार और मेला प्रशासन के साथ खड़ा है ये हरिद्वार ही नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव के पल होगे जब पूरी दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार में आ कर माँ गंगा में स्नान का लाभ लेगे चौधरी ने कहा जो हरिद्वार चारों कुंभ स्थानों में अपना एक अलग महत्व रखता है इस लिए इस कुंभ का भी अलग ही महत्व होने जा रहा है।

ad12

मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि सभी को साथ ले कर कुंभ को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा संत समाज व्यापारी शहरवासी और श्रद्धालु सब के हितों को ध्यान में रख कर कुंभ ऐतिहासिक बनने के लिए सरकार और मेला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ख़ुद एक एक काम को देख रहे है और पल पल की रिपोर्ट ले रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *