उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…: प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां तेज |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। दून विश्वविद्यालय में प्रस्तावित तीसरे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी प्रतिभाग करेंगे। इसका उद्देश्य प्रवासियों के अनुभवों व सुझावों को साझा करना और राज्य के विकास में उनके योगदान का लाभ उठाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वर्ष 2024 से प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की शृंखला शुरू की थी। इससे पहले आयोजित दोनों सम्मेलन भी देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में हुए थे।

तीसरे सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ad12

राज्य सरकार वर्ष 2025 में प्रवासी उत्तराखंडियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन भी आयोजित कर चुकी है। सरकार का उद्देश्य देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंडियों को राज्य से जोड़ना और उनके अनुभवों, सुझावों तथा सहयोग के माध्यम से प्रदेश के विकास को गति देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *