उत्तराखंडशिक्षा

Kotdwar News…..भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प: कण्वघाटी महाविद्यालय में गूंजे युवाओं के विचार |कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 (26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026) के अंतर्गत “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” मुख्य विषय पर एक भव्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी (IQAC) प्रभारी डॉ. वी.के. सैनी और विज्ञान संकाय समन्वयक डॉ. हरिओम शरण बहुगुणा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

छात्र-छात्राओं को मिला प्राचार्य का मार्गदर्शन

कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सत्यनिष्ठा को जीवन और राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाएं। साथ ही, सभी को “न रिश्वत लेंगे, न रिश्वत देंगे” के संकल्प को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि देश की युवा पीढ़ी ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस जैसे माध्यमों से शासन व्यवस्था में अभूतपूर्व पारदर्शिता संभव हो पाई है।

निबंध प्रतियोगिता के मुख्य विषय

विद्यार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए निम्नलिखित 5 समसामयिक और प्रेरणादायक विषय दिए गए थे:

ad12

  1. सत्यनिष्ठा: राष्ट्र निर्माण की बुनियाद
  2. भ्रष्टाचार मुक्ति में युवाओं की भूमिका
  3. पारदर्शिता और नैतिक शासन
  4. भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए मेरा संकल्प
  5. डिजिटल इंडिया से भ्रष्टाचार पर प्रहार

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया तथा अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *