उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News… रोजगार मेले में 110 युवाओं ने दिया इंटरव्यू |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, अक्टूबर। सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों में 110 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया। जिनमें से 30 को अगले चरण के लिए चुना गया है।

सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में क्वेस कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो), एसआईएस, एसबीआई लाइफ, सीपेट और एलआईसी सहित विभिन्न नियोजकों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों ने सिक्योरिटी ऑफिसर, अप्रेंटिस, मशीन ऑपरेटर, सेल्स इंश्योरेंस और प्रोडक्शन ट्रेनी आदि के लिए साक्षात्कार लिए।

मेले में युवाओं को करियर काउंसिलिंग भी प्रदान की गई। उन्हें करियर निर्माण, कौशल विकास और स्वरोजगार के विकल्पों भी बताए गए। युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया।

ad12

इसके अलावा विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के माध्यम से विदेशों में उपलब्ध रोजगार और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मौके पर प्रो. डॉ. किरण बाला, आशीष कुमार, हिमांशु चमोली, लक्ष्मी अंथवाल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *