उत्तराखंडसंपादकीय

CM Dhami ने उठाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। नगर निगम की ओर से आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लूपुर चौक पर सिर्फ हिस्सा ही नहीं लिया, बल्कि स्वयं सफाई कर लोगों को जागरूक भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही इसे स्थायी बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की अपील की।

नगर निगम के इस अभियान की सराहना करते हुए धामी ने कहा कि ऐसे जनआधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और इन्हें नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए।

ad12

7 से 13 अप्रैल तक चले इस विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *