उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News… ‘ उत्तराखण्ड की महिलाएं ’ पुस्तक का लोकार्पण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ad12

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में साहित्यकार बीना बेंजवाल की  पुस्तक ‘उत्तराखण्ड की महिलाएः संघर्ष और उपलब्धियों का परिचयात्मक संचयन’ का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने की।

इस अवसर पर नेगी ने कहा कि 351 महिलाओं के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को समेटे यह पुस्तक शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ साबित होगी। बताया कि इसमें कई ऐसी महिलाओं का उल्लेख है, जिनके योगदान से समाज अब तक अनभिज्ञ रहा है। यह पुस्तक पहाड़ की नारियों के अदम्य साहस और कर्मठता का जीवंत दस्तावेज है।

मुख्य अतिथि सुरेखा डंगवाल ने कहा कि पुस्तक में राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, पर्यावरण, समाज सेवा, उद्यमिता, खेल, कला, साहित्य और विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियां शामिल हैं। कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण हैं और यह संकलन उस सत्य को प्रमाणित करता है।

विशिष्ट अतिथि प्रो. जयवंती डिमरी ने ‘सिस्टरहुड’ की आवश्यकता पर बल दिया। लेखिका बीना बेंजवाल ने बताया कि पुस्तक में 60 दिवंगत और 291 समकालीन महिलाओं की जानकारी शामिल है। कार्यक्रम संचालन गणेश खुगशाल ‘गणी’ ने किया।

समारोह में डा. नन्दकिशोर हटवाल, रमाकान्त बेंजवाल, मदनमोहन डुकलान, कुलानंद घनशाला, शूरवीर सिंह रावत, डा. ओम बधाणी, आशीष सुन्दरियाल, सुमित्रा जुगलान, कांता घिल्डियाल, भगवती सुंदरियाल, रश्मि बसलियाल, रक्षा बौड़ाई, बीना कण्डारी, मधुरवादिनी तिवारी, जेपी बेंजवाल, भगवती सुन्दरियाल, सोनिया गैरोला, भारती अंजना कंडवाल, शांति बिंजोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *