उत्तराखंडसंपादकीय

Garhwal News…जोशीमठ महाविद्यालय में PTA कार्यकारिणी गठित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक अध्यक्ष कलम सिंह राणा की अध्यक्षता और प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक में महाविद्यालय के विकास और शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई।

प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने अभिभावकों और शिक्षकों को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए बेहतर समन्वय पर जोर दिया। अध्यक्ष कलम सिंह राणा ने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया।

बैठक में 2025-26 सत्र के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उमेश राणा को अध्यक्ष, मीना देवी को उपाध्यक्ष, डॉ. नंदन सिंह रावत को सचिव और प्रकाश सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। ओमप्रकाश डोभाल व कलम सिंह राणा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।

ad12

कार्यक्रम का संचालन डॉ. चरणसिंह केदारखंडी ने किया। बैठक में प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्रसंघ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *