उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun Samachar…. अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाह मध्याह्न 12 बजे परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए कार्यक्रम स्थल को विभिन्न जोन और सेक्टर में बांट कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, परेड ग्राउंड स्थित अस्थायी हेलीपैड और रिजर्व पुलिस लाइन में भी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गुरुवार को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जोनल और सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने सभी अधिकारियों को अपने ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कमियों की तत्काल सूचना देने को कहा। परेड ग्राउंड में मंच, वीआईपी दीर्घा, ग्रीन रूम, अतिथि सुविधाओं, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन और अग्निशमन व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

ad12

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *