Pauri News….छात्र-छात्राओं को दी गई मौलिक अधिकारों की जानकारी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सोमवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर से पूर्व एजेंसी चौक से रामलीला मैदान तक रैली के जरिए छात्रों ने न्याय और शिक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया। रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं को एक बच्चा, एक किताब अभियान के तहत पुस्तकें बांटी गई।

सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम ने छात्र-छात्राओं को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों, बाल अधिकार, शिक्षा का महत्व व शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत संविधान के अनुच्छेद 21(ए) की जानकारी दी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी बताया।

इस दौरान बच्चों को डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा से जुड़े अहम बिंदुओं के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शपथ ली।

ad12

मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. नेगी, असिस्टेंट लीगल डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी, जिला क्रीड़ा समन्वयक योगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *