Pauri News…टाटा सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त| 7 घायल| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल


पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लाक से एक और बुरी खबर आयी है। एक दिन पहले मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह दूसरी खबर खबर आयी है। कल्जीखाल ब्लाक के नाहसैंण-बडकोट-कांसखेत मोटरमार्ग पर बडकोट गांव की सरहद के समीप खैरालिंग मंदिर के उपरी बैंड पर एक टाटा सूमो वाहन बैक करते हुए 30 मीटर खाई में गिर गया। गनीमत रही कि वाहन घनी झाड़ियां होने कारण उसकी पलटने की गति कम हो गई। वाहन में चालक सहित 7 लोग सवार थे।


राजस्व उप निरीक्षक धजवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रैस्क्यू किया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में भर्ती करवाया। महंत इंद्रेश अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ नरेंद्र कुमार ने स बताया कि दुर्घटना में बड़कोट निवासी 76 वर्षीय उमा देवी व 60 वर्षीय शमा देवी 80 वर्षीय गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ad12

जिनको जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया है। गुलाब सिंह और उमा देवी पति पत्नी है। जबकि दुर्घटना में घायल अन्य 3 का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में उपचार किया जा रहा है। घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदशियों के अनुसार बढ़कोट गांव के स्वारियो घंडियाल आना था लेकिन वाहन चालक एक सवारी के लिए नाहसैन वाली कच्ची रोड़ पर गया वापस बैक करते समय ब्रेक नही ली और वाहन 30 मीटर खाई में गिर गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *