Uttarakhand News..मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ की व्यवस्थाओं पर चर्चा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित परिवारों को मानक अनुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए और किसानों की क्षति का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। स्पष्ट किया कि नदी-नालों के किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि भविष्य में आपदा जोखिम को न्यूनतम किया जा सके।

चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को 15 दिनों के भीतर दुरुस्त करने पर उन्होंने विशेष बल दिया। साथ ही धर्मांतरण कानून से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त निगरानी और गौ-तस्करी पर कठोरतम रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

ad12

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने व 1905 सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा कर जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जनपदों से जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *