Haridwar News…सांकेतिक तालाबंदी और बुद्धि-शुद्धि यज्ञ| Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में चल रहे आंदोलन को और वृहद बनाने के लिए ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आज विश्विद्यालय के मुख्य द्वार ओर परिसर निदेशक के कार्यालय के बाहर सांकेतिक ताला बंदी कर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।
आज सुबह ही 10 बजे सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने एकत्रित होकर ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक ताला बंदी की इसी दौरान कुलपति डा अरुण त्रिपाठी और कुलसचिव डॉ ओ पी सिंह की गाड़ी का घेराव किया जिसमें उन्होंने कहा कि वार्ता 26जून को होनी थी वो अब 01जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री जी, की अध्यक्षता में वित्त सचिव के साथ होगी उसके बाद ही स्थिति साफ होगी कर्मचारियों ने कहा कि जब तक स्थाई समाधान नही होगा तब तक आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा अब चिकित्सालय, ओ पी डी, ऑपरेशन थियेटर अन्य विभागों में भी तालाबंदी की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष ऋषिकुल छत्रपाल सिंह ओर गुरुकुल ताजबर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण जब तक स्थाई रूप से नहीं किया जाता तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

उपशाखा अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी मंत्री मनीष पंवार प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपाध्यक्ष अनिल कुमार, लोकेंद्र सिंह गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय मे शासन और विश्विद्यालय प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन और यज्ञ किया गया उसके बाद परिसर निदेशक गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के कार्यालय में तालाबंदी कर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष ताजबर सिंह, अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि दिनांक 28जून 2025को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर उनके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया जाएगा।

धरना प्रदर्शन करने वालों में दिनेश लखेडा ताजबर सिंह छत्रपाल सिंह, लोकेंद्र त्रिलोकी प्रसाद, अरूण कुमार राजू कश्यप, विनोद कश्यप, ज्योति नेगी, मनीष पंवार राकेश चंद्र, सुरेन्द्र सिंह, चंद्रपाल, मनोज पोखरियाल, सुमंत पाल, कैलाशो देवी, बाला देवी, नीलम बिष्ट, पुष्पा ,ममता पाल कमलेश,ईशा, डोली, विमला देवी, ब्रिजेश, अंकित, सतीश, रोहन, पप्पू सहदेव, इत्यादि शामिल रहे।