उत्तराखंडसंपादकीय

यहां खाकी ने बचायी ” जान ” काउंसलिंग और उपचार के बाद परिजनों से मिलाया |गीता जोशी की Report..देखिये Video

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ये है सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता के चलते गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली एक महिला की जान बचा ली गई। पुलिस ने महिला को सकुशल रेस्क्यू करने के बाद उसकी काउंसलिंग और उपचार कराया तथा काफी प्रयासों के बाद उसके परिजनों का पता लगाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 नवंबर 2026 को नमामि गंगे घाट, चंडीघाट पर एक अज्ञात महिला द्वारा गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सकुशल नदी से बाहर निकालकर चौकी पहुंचाया।

पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कर उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जान बचाए जाने से नाराजगी जाहिर करते हुए बार-बार आत्महत्या करने की बात कह रही थी। महिला मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रही थी और अपना नाम-पता सहित कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रही थी।

ऐसी स्थिति में श्यामपुर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को भोजन कराया और उसे अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही महिला की पहचान और उसके परिजनों की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया गया। आसपास के जनपदों में भी संपर्क कर जानकारी जुटाने के प्रयास किए गए।

पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित हो सका। महिला के पति दलवीर सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट भरतिया, थाना बलदेव, जनपद मथुरा (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि महिला का नाम रंजिता है और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह 4 नवंबर 2026 को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी।

महिला की सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर, रानीपुर में सुरक्षित रखा गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ad12

श्यामपुर पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और मानवीय दृष्टिकोण के साथ स्थानीय नागरिकों के सहयोग ने न केवल एक अनमोल जीवन बचाया, बल्कि बिछड़े परिवार को भी फिर से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *