उत्तराखंडधार्मिक

Garhwal Samachar…ग्वीन बड़ा में 70 वर्षों से चली आ रही रामलीला का शुभारंभ, नारद मोह और श्रवण लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर|कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

प्रेम से बोलो, जय-जय श्रीराम

द्वारीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र इन दिनों रामभक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगे हुए हैं। जगह-जगह रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। स्थानीय निवासी और प्रवासी भी रामभक्ति में डूबकर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं और प्रभु श्रीराम की अलौकिक लीलाओं का आनंद ले रहे हैं।

इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल के निकटवर्ती गांव ग्वीन बड़ा में 70 वर्षों से अनवरत आयोजित हो रही प्रसिद्ध रामलीला का शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रश्मि देवी उनियाल एवं ग्रामीण पत्रकार कमल उनियाल ने फीता काटकर रामलीला मंचन का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह रावत, प्रदीप डोबरियाल, दिनेश डोबरियाल एवं सुधीर रावत ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कमल उनियाल ने कहा कि ग्वीन बड़ा की रामलीला केवल एक मंचीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि जीवन दर्शन का माध्यम है। आज भी दूर-दूर से लोग रामभक्ति में लीन होकर पूरी तन्मयता के साथ रामलीला मंचन का अद्भुत दृश्य देखने गांव पहुंचते हैं। उन्होंने रामलीला की इस परंपरा को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत बताया।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भारत सिंह रावत ने उपस्थित लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए रामलीला आयोजन को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।

ad12

रामलीला के प्रथम दिवस नारद मोह एवं श्रवण लीला का मार्मिक मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से उपस्थित रामभक्तों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *