लालढांग मेें स्वामी जी ने कही ये बात| अनिल शर्मा की Report
सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
लालढांग क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता देखते ही बन रही है। जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में लालढांग मंडल के बूथ संख्या 20 पर विक्रम चौहान के आवास पर मन की बात कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं को ज्ञान दिया।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2022/12/hunar-32.jpg?resize=320%2C240&ssl=1)
उन्होंने जनता से सीधे तौर पर जुड़ने का आह्वान किया और जन-समस्याओं को त्वरित गति से हल करने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर आलोक द्विवेदी जिला मंत्री सुरेंद्र रावत सरिता अमोली जगपाल सिंह यादराम सिंह संतराम सिंह शीशपाल पोखरियाल आदि मौजूद रहे।