Laldhang….रसूलपुर मीठी बेरी में किसानों को दी गई कृषि योजनाओं की जानकारी, मिट्टी जांच कराने पर जोर|गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी में ‘मृदा बचाओ कृषि बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन
रसूलपुर: ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के रसूलपुर गांव में पुराने पंचायतघर पर ‘मृदा बचाओ कृषि बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार जी ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्वस्थ मिट्टी, रसायनों का कम प्रयोग करने और मिट्टी की जांच कराए जाने का विशेष अनुरोध किया।
ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी में ‘मृदा बचाओ कृषि बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने कहा कि किसानों को चल रही योजनाओं की सही जानकारी लेनी चाहिए और विभाग द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रसायनों के अंधाधुंध उपयोग से हमारी मिट्टी खराब हो गई है, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और लोग कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। इसलिए “स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ खेती और अच्छा स्वास्थ्य” पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के लोगों सहित रतनलाल, मोहित कुमार, मोनू कुमार, गणेश, मनी, बबलू सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, विनय कुमार, रविंद्र सिंह, महानंद सिंह, अनीता देवी, उर्मिला देवी, भवानी देवी, कविता देवी आदि अनेकों किसान उपस्थित रहे।
