Garhwal News….राइंका तरपालीसैंण होनहारों ने दिखाया गजब का ” हुनर “| Clickकर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-गढ़वाल
राइंका काॅलेज तरपालीसैंण में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप में छात्र-छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। छात्र-छात्राओं के हुनर का जलवा देखते ही बना। इनमें भविष्य की सुनहरी तस्वीर भी साफ दिखी। आइये आपको इस समर कैंप की विस्तृत जानकारी देते हैं।

दरअसल, अपने पौड़ी गढ़वाल जनपद के तहत थलीसैंण ब्लाक के राइंका तरपालीसंैण में यह आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला परियोजना कार्यालय से पी०एम० श्रा समग्र शिक्षा के तहत हुआ।

इस ग्रीष्मकालीन में कक्षा 1 से 6 तक के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभागृ किया। इसमें छात्रों अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। जिसमें कैरम, लूडो, खो-खो, कबड्डी, रंगोली कला,योगा, गेम, लेख, कविता पाठ विज्ञान, पर, आधारित प्रयोग, चुटकुलें कहानियां एवं सास्कृतिक लोक परिधान पर आधारित रैंप वॉक आदि प्रमुख गतिविधियां कराई। अंतिम दिवस में छात्र-छात्राओं द्वारा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी। विभिन्न प्रतियोगितओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू भेटवाल, अध्यक्ष श्रीमती ऊर्मिला ने पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस समर कैंप 2025-26 में आधकारी श्री० विवेक पंवार, समिति के सदस्य श्री० रघुवीर सिंह रावत प्रधानाचार्य राइंका चाकीसैंण शिक्षक श्री० राम कुमार स० अ० कला शिक्षिकाएं श्रीमती पूजा स० अ० हिन्दी श्रीमती भागेश्वरी एक भूग भूगोल प्रयोगशाला सहायक स्त्री शिक्षक बलवीर सिंह आदि ने सहयोग दिया।