उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun Samachar…. विरासत अभियान में 4,943 मामलों का निस्तारण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में विरासत अभियान के तहत संपत्ति हस्तांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। अभियान में धारा-34 और धारा-33ए के तहत कुल 10,404 प्रकरण दर्ज किए गए थे।

म्यूटेशन डे के आंकड़ों के अनुसार धारा-34 के तहत दर्ज 9,244 मामलों में से 3,835 और धारा-33ए के तहत दर्ज 1,160 मामलों में से 1,108 का निस्तारण किया गया है। इस तरह दोनों धाराओं के तहत अब तक 4,943 प्रकरण निस्तारित हो चुके हैं।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आमजन को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। विरासत अभियान से संपत्ति से जुड़े निर्विवाद मामलों का तेजी से निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।

ad12

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका नियमानुसार जल्द निस्तारण किया जाए। साथ ही, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाया जाए, ताकि नागरिकों को अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *