Garhwal Khabar….शुरू हुयी ” गिंदी कौथिग ” की तैयारी| मकरैंण को होगा कौथिग| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल


गढ़वाल क्षेत्र में गेंद मेला की तैयारियां शुरू हो गयी हैंे। मका संक्रांति के पावन पर्व पर गढ़वाल क्षेत्र में गेंद मेला आयोजित होता है। इस बार भी तैयारियां होने लगी हैं। आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर मे आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी गेंदमेला जन कल्याण समिति
ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में की आम सभा का आयोजन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी जी की अध्यक्षता मे किया गया।

■-सर्व प्रथम माँ भुवनेश्वरी के दिवंगत भक्तों की आत्मिक शांति हेतु मुख्य पुजारी पं0 गणेश प्रसाद सैलवाल पुजारी- आचार्य नागेंद्र मोहन सैलवाल एवम उपस्थित सभी भक्तो द्वारा शांति पाठ किया गया।

■-आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी गेंदमेले का आयोजन लगभग 1669 की मकर सक्रांति से भैरव भुवनेश्वरी ध्वज मिलन समारोह के रूप मे प्रारंभ हुआ था। जो आज भी विद्यमान है। इस मेले का उद्देश्य मिलाप से है। मिलाप के पश्चात मनोरंजन हेतु पट्टी लंगूर एवम मनियारस्यू के बीच गेंद खेली जाती है।
वर्ष 2024 संवत्सर 2080 मे मकर सक्रांति का पर्व एवम गेंद मेले का आयोजन दिनांक 15 जनवरी 2023 को सुनिश्चित हुआ है।

■- यह गेंदमेला पट्टी मनियारस्यू एवम पट्टी लंगूर के बीच मे खेला जाता है। पट्टी लंगूर के भक्त बाबा भैरवनाथ के उपासक सफेद रंग के ध्वज पताका के साथ एवम माँ भुवनेश्वरी के उपासक पट्टी मनियारस्यू के भक्त लाल रंग की ध्वज पताका के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ माँ के मंदिर मे पहुँचते है।

■- सचिव गेंदमेला गिरीश चंद्र नैथानी जी द्वारा बताया गया कि आज की सभा मे यह निर्णय किया गया कि मेला परिसर की स्वच्छता दिनांक 17-12-2023 को सामुहिक श्रमदान के रूप मे की जायेगी।

■- गत वर्ष की भाँति गेंद पट्टी लंगूर ग्राम कंदरोड़ा से अर्जुन सिंह रावत जी द्वारा लाई जायेगी।

ad12

■- कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश काला जी द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष की भांति मकर सक्रांति को खिचड़ी का भोग आने वाले श्रद्धालुओं को वितरण किया जाता रहा है। इस वर्ष जो भी श्रद्धालु खिचड़ी भंडारा देने हेतु इच्छुक हो वह गेंद मेला समिति से संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *