Dwarikhal News…Fire Fighters की धार हुयी पैनी| वनों को आग से बचाने की ली Training | कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल

जंगलो की आग से हम सभी वाकिफ है। गर्मियों में आग के तांडव देखने को मिलता है। जिसमे जान माल से लेकर पर्यावरण को बडा नुकसान होता है। आग के कोहराम से जल सोत्र, शुद्ध हवा, जैव विविधता वन सम्पतियाँ को भारी नुकसान झेलना पडता हैं। उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य का खजाना है। इसलिए वनो को बचाने के लिए द हंस फांउडेशन एवम भूमी संरक्षण वन विभाग लैन्सडौन एक साथ आके जन जागरुकता कार्यशाला के आयोजन कर रहे है।


इसी के तहत नगर पंचायत सतपुली में द हंस फाउडेशन तथा भूमी संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के जयहरीखाल रेंज द्वारा संचालित ग्राम स्तर के फायर फायटर्स को आगामी फायर सीजन में वना अग्नि से बचाने के लिये वन अग्निशमन एवम रोकथाम परियोजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिसमे मुख्य अतिथि वन क्षेत्र अधिकारी जयहरीखाल रैंज ने अपने संबोधन में कहा कि वन मानव जीवन का आधार है। हरे भरे वन यहाँ के लिए हरा सोना है अगर हम वना अग्नि से इसे नहीं बचायेंगे तो ये काले पहाड नजर आयेंगे। यह वन राज्य की अमूल्य
निधि है। उत्तराखंड की पहचान विश्व में प्राकृतिक वनो के कारण होती हैं इसलिए सभी को वनो के संरक्षण में अपना योगदान देना होगा नहीं तो जिस दिन वन खत्म हो जायेंगे तो मानव अस्तित्व खतरे में पड जायेगा।

द हंस फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक सतीश चंद्र बहुगुणा ने कहा वन मानव जीवन के लिए अमूल्य निधि है वन हमे जीवनदायनी शुद्ध हवा देती हैं। वन प्रकृति के संतुलन को बनाये रखती है। वन अग्नि रोकथाम के लिए द हंस फाउडेशन एक हजार गाँवो में कार्य कर रहा हैं जिसमे गांव में फायर फायटर्स को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जारहा है। वन विभाग के कैलाश चन्द्र पान्डेय ने वन अग्नि के कारणो और बचाव के बारे में बताया।

ad12


इस अवसर पर द हंस फाउडेशन के जयहरीखाल के ब्लाक काडिनेटर संजय बंजवाल, द्वारीखाल के ब्लाक काडिनेटर गिरीश खरोला मोटीवेटर नीलम रावत संगीता देवी अंजू रावत वन विभाग से वन दरोगा हनुमंत प्रसाद वन आरक्षी संजय कंडारी प्रमोद वर्मा रवीन्द्र सिह, नगर पंचायत सभासद आरती देवी, सरपंच कुल्हाड देब किशोर नेगी, सरपंच ओडल मान सिह सरपंच सतपुली मल्ली संजय रावत सरपंच खंडाखोली अर्जुन सिंह सहित अनिल सिह ममता देवी शकुन्तला देवी प्रसन्ना पंवार सहित विभिन्न गाँवो से आये फायर फायटर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *