16 मई-2023 | एक Click में जानिये आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन  आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक  कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालाँकि  आज आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान देना चाहिए। यद्यपि आपके प्रस्तावित कार्य सिद्ध होंगे। विदेश संबंधी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति होगी। लेक़िन धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।   

   वृष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्यों में भी आशानुकल प्रगति होगी। आत्मविश्वास  में इज़ाफ़ा होगा। और  विचारों में  सकारात्कता रहेगी। करियर में कुछ अच्छा परिवर्तन भी संभव है। पैसों की कमी के कारण रुके हुए सुधरने शुरू होंगे।                      

   मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज आज यथावत चलते रहेंगे। करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोजगारपरक योजनायें हल होंगी। पदोन्नति भी संभव है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप रिश्ता ढूंड रहे हैं, तो,आज आपके लिए अनुकूल रिश्ता आ सकता है।                                                

       कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। सोचे हुए कार्य प्रगति में रहेंगे। यदिकरियर में भी अपेक्षित सुधार संभव है। विदेश व उच्च शिक्षा संबंधी योजनायें सफल होंगी। लेक़िन कर्यस्थल में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करना चाहिए। तीर्थस्थल में जाने विचार भी बन सकता है।

     सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य भी प्रगति में रहेंगे, लेक़िन भागदौड़ थोड़ा अधिक रह सकती है। आज आपको यदि कागज़ी कार्यवाही करनी हो तो सावधनी पूर्वक करें।

   कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा  रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं बन सकती है। आज आपका बौद्धिक चिंतन काफ़ी सकारात्मक व सृजनात्मक रहने वाला है। शुभ कार्यों में धन व्यय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों की अपेक्षा आपके कामकाज़ में सुधार संभव है। यदि आप नौकरी व्यवसाय से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें स्थाई सुधार की संभावना बन रही है। नई व्यावसायिक गतिविधियों से भी आप जुड़ सकते हैं।


 वृश्चिक राशि-आपके  लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आपके सकारात्मक प्रयासों से करियर में आपके लिए अच्छी संभावनाएं बन सकती है।लेक़िन अनावश्यक धन ख़र्च संभव है।            

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ  रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर संबंधी योजनाओं में आशानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। स्वरोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। । जमीन-वाहन संबंधी योजनायें भी हल होंगी। लेक़िन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा

मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती है। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा रहने वाला है। कुछ अच्छे व प्रभावी निर्णय भी आप ले सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। करियर से जुड़ी योजनाओं में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यदि आप मौखिक प्रस्तुति करण आदि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके उप्लब्धिकारक रह सकता है।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आपके कुछ सोचे व महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *