GOOD MORNING| आज सूर्यदेव का दिन है| आइये जानते हैं रविवार का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में  चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ख़ासकर जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं,उन्हें आज फैसला लेने से बचना चाहिए। आज के दिन आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं।

   वृष राशि-यदि आप नौकरी या व्यवसाय करने वाले हैं, तो आज के दिन सहकर्मियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। छोटे भाई बहिन को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों को भी आज निराशा मिल सकती है।   

pandit

        मिथुन राशि-आज आप किसी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं।यदि आप किसी रचनात्मक कार्य आदि से जुड़े हैं,तो आज आपकी प्रतिभा,और अच्छे ढ़ंग से निखर सकती है।                         

    कर्क राशि-आज आप के मन-मस्तिष्क में काफी उलझन बनी रहेगी। आप स्वयं ही अपने काम बिगाड़ सकते हैं,यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर हैं,तो आपको आज बयान बाजी से बचना चाहिए। 

      सिंह राशि-आज आप निर्णय लेने में बहुत जल्दबाज़ी कर सकते हैं। जिस कारण आपको धन की हानि भी हो सकती है।आप किसी मित्र या परिजन के साथ किसी दूरस्थ पर्यटक स्थल पर भ्रमण हेतु भी जा सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आप विभागीय काम से किसी दूसरी जगह जा सकते हैं।


कन्या राशि-
यदि आप मेडिसिन या कॉस्मेटिक के व्यपार से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग भी आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे।                                                                   

     तुला राशि-आज आपकी रुचि सौंदर्य प्रसाधनों की ओर अधिक रह सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज पूर्ण हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ एवं उन्नतिकारक रहेगा।


वृश्चिक राशि-यदि आप किसी कार्य की पूर्णता के  लिए प्रतीक्षारत हैं। तो आज आपकी प्रतीक्षा पूरी होने वाली है। आज आपको कोई बहुत अच्छा मार्गदर्शन भी मिल सकता है। पिता पक्ष से भी आपको ख़ुशी मिल सकती है।            

    धनु राशि-आज आप मानसिकरूप से तनावग्रस्त रह सकते हैं। लेकिन आपको अचानक कोई अच्छी सूचना भी प्राप्त हो सकती है। यदि आप विवाहित हैं,तो आज जीवनसाथी से आप उलझ सकते हैं। कोई प्रतिद्वंद्वी  अप्रत्यक्ष रूप से आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।


मकर राशि-आज आपको दिनभर के काम काज की रूप रेखा को तैयार करना होगा,अन्यथा आपका समय व्यर्थ ही चला जायेगा। आपके पारिवारिक जीवन में भी आज टकराव की स्थिति बन सकती है। आय के साधन आपके यथावत बने रहेंगे।


 कुम्भ राशि-आज आपको व्यर्थ के काम से जूझना पड़ सकता है। यदि आप सीधे तौर पर किसी के अधीनस्थ कर्मचारी हैं, तो आज आप काफी असहजता महसूस कर सकते हैं। नौकरी छोड़ने का भी आप मन बना सकते हैं।                                                      

ad12

     मीन राशि-आज आपको अधिक बोलने से परहेज करना चाहिए। सन्तान के लिए किसी प्रकार का निवेश करना चाहते हैं, तो आज निर्णय बदलना उचित रहेगा। यदि आप किसी बड़े ओहदे पर बैठे व्यक्ति हैं,तो आज आपको कोई बड़ा निर्णय देने से बचना होगा। पेट विकार से पीड़ित लोगों को आज विशेष सावधानी की जरूरत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *