Now…संगठन विरोधी कार्य करने वालों की खैर नहीं|Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, उत्तरकाशी गढ़वाल


विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते आ रहे चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तराखंड के सब्र का बांध अब जवाब देने लगा है। अब आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया गया है। संगठन के खिलाफ कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी को दो साल के लिये बढ़ा दिया गया है।


गढ़वाल मंडल की एक बैठक रेड क्रॉस भवन उत्तरकाशी में कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण और चुनाव एवं कुछ कर्मचारियों की तरफ से भ्रमित कर संगठन की छवि खराब करने पर कार्यवाही करने को लेकर हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने की संचालन संयुक्त रूप से महेंद्र पडियार जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी ने किया।

जिलाध्यक्ष महेंद्र पडियार संरक्षक अर्जुन पडियार,जिला मंत्री, पवन कुमार उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष नागेश नोडियाल जिला मंत्री जसपाल सिंह ने कहा कि सभी संवर्गो की चिकित्सा विभाग में हो चुकी है किन्तु इस विभाग के सबसे छोटे संवर्ग की पदोन्नति करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से कई बार गुहार लगाने के बाद भी आज तक पदोन्नति नहीं हो पाई है। जो कर्मचारी संघ के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाये।


जिलामंत्री टिहरी रामप्रकाश भट्ट मंडल अध्यक्ष गढ़वाल राजेन्द्र रावत, प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को नर्सेस संवर्ग की भांति मरीजों के संपर्क में रहने पोष्टिक आहार भत्ता दिया जाता है उसी तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को भी पोष्टिक आहार भत्ता दिया जाये साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी को ही आगे दो वर्षों के लिए कार्यकाल बढ़ाया जाए।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा एवं महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से अनुरोध किया जा चुका है कर्मचारियों की पदोन्नति के अवसर कम होने के कारण कर्मचारी पदोन्नति की आस में सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसलिये आई पी एच एस मानक के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो इन पदों पर वर्तमान में कार्य कर रहे हैं लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओ टी सहायक के पदों पर की जाए, पोष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता, एक माह का मानदेय पुलिस चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भांति दिया जाए ,जल्द ही मांगो का निस्तारण न होने की दशा में आंदोलन किया जायेगा ।

ad12


बैठक में सर्व नागेश नोडियाल, अनुसूया प्रसाद जुगरान, प्रकाश कोठारी, राजेन्द्र सिंह रावत, विजय लाल, रामप्रकाश भट्ट, जसपाल सिंह रावत, सेन सिंह नेगी, पवन सिंह, अवतार सिंह रावत, बीरेंद्र जोशी, केशर सिंह सजवाण,विजय पाल, बिशन सिंह पंवार, प्रदीप असवाल, महेंद्र सिंह पडियार, अर्जुन सिंह पडियार, प्यारे लाल, श्रीमती शेलेन्द्री देवी, इंद्रा देवी, कुसुम, वासुदेव पडियार, गोपी सिंह पंवार, आकाश पयाल, वीर सिंह, इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *