dehradun news @ गेस्ट हाउस में महिला व पुरूष की मौत| विकास श्रीवास्तव की report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। देहरादून के प्रेमनगर में कंडोली में एक गेस्ट हाउस में एक पुरुष और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है।

ad12


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतक दोनों लोग कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार दिन में देहरादून आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुरुष का नाम अतर सिंह है जोे कि लोअर कंडोली का रहने वाला है।
अतर सिंह एक फार्म हाउस पर केयर टेकर था। उसकी रिश्तेदार कौशल्या रविवार रात को आई थी। सुबह दोनों मृत पाए गए। उनके पास में जहर की शीशी भी पड़ी थी। जिसे पुलिस आत्महत्या का ही मामला मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *