pauri @ यहां ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सीख रहे विकास के tips| जयमल चंद्रा की report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


गावों का विकास होगा तो देश का विकास होगा। देश की आधे से अधिक आबादी आज भी गावों मे निवास करती है। केंद्र व राज्य सरकारें गावों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। गावों के सतत विकास के लिए योजनाएं बनती है जिनको सुचारु रूप से लागू करने के लिए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों व कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

गाँव का सतत विकास कैसे होगा इसके लिए समय-समय पर ग्राम प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए साशन-प्रसाशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यकर्म चलाये जाते हैं। द्वारीखाल ब्लॉक मे आजकल प्रशिक्षण कार्यकर्म चल रहें हैं। 12 दिसंबर 2022 से चैलूसैण मे दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र सिंह रावत ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने ग्राम सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण बिषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाँव के विकास मे ग्राम पंचायत का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। ग्राम पंचायत ही कार्ययोजना बनाती है, और उसे धरातल पर उतारने का कार्य करवाती है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का आपसी तालमेल होना अति आवश्यक है। अपनी भागीदार सुनिश्चित करते हुए उन्हें मिलकर कार्य करना चाहिए। आपसी रंजस गाँव के विकास का रोड़ा बन जाती है।

प्रशिक्षण देनें वाली आस्था सेवा संस्थान के प्रशिक्षक दीपक रावत व विमल सुयाल ने सतत ग्राम विकास पर प्रकाश डाला। विकास के लक्ष्यों के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गरीब मुक्त,स्वस्थ,बाल हितेषी, जल पर्याप्त, स्वच्छ हरा भरा,आत्मनिर्भर,सामाजिक सुरक्षित, सुशासन व महिला हितेषी गाँव पर सविस्तार जानकारी दी।

ad12


न्याय पंचायत प्रभारी मोहम्मद ताहिर ने पंचायती राज विभाग,राज्य बित्त आयोग,15वें वित्त आयोग, समाज कल्याण विभाग आदि की योजनाओं व उनका लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है की सम्पूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र सिंह रावत,पाली की प्रधान शोभा देवी, न्याय पंचायत प्रभारी मोहम्मद ताहिर, ग्राम पंचायत अधिकारी शीतल रावत,पंचायत सदस्य जयमल चंद्रा, अर्जुन सिंह रावत, पुष्पा देवी, रेखा देवी, आशा-सीता देवी,आंगनबाड़ी कार्यक्रती नीलम देवी आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *