good news| uttrakhand @ 1249 हेड कांस्टेबलों का प्रमोशन| विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव


अच्छी खबर आयी है। 1249 हेड कांस्टेबलों का प्रमोशन कर दिया गया है। ये अब अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये गये थे।

ad12

विभागीय चयन समिति द्वारा प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल उपयुक्त पाए गए। उन्हें अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी है। अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *