bad news| खायी में गिरा ट्रक| चार लोग घायल| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल

जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक से बुरी खबर है। यहां एक ट्रक के गहरी खायी में गिरने की सूचना है। घटना में चार लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 800 मीटर की दूरी दुर्घटना हुयी है। घटना बीते मंगलवार की सायं 6 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में चार लोग सवार थे और चारों घायल हो गये।

ad12


चारों को खाई से निकाल कर स्थानीय लोगो ने रिसक्यू किया। स्थानीय प्रशाशन को भी सूचना भेजी गयी. तुरंत वे भी मौक़े पर पहुचे। 108 सेवा लेकर कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। चारों नजीबाबाद के आसपास क्षेत्र के बताये जा रहे है। प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर रिसक्यू मे सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *