monday @ एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य गत दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में आज आपको प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके सोचे हुए कार्य सिद्ध हो सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पिछले दिनों की तुलना आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आज आपकी कल्पना व मंत्रणा शक्ति बहुत अच्छी रहने वाली है।   

  

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। कामकाज से जुड़ी या अन्य किसी कार्य योजना की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अर्थपरक भ्रमण का योग संभव है। आज आप कुछ अच्छे व प्रभावी निर्णय भी ले सकते हैं।  

  

    मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। अधूरे व रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रसंशा होगी। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य भी सुधरने शुरू होंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन  आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है।करियर में उन्नति और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। स्व रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। घर में धार्मिक व मांगलिक उत्सव संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी विशेष कार्य की सफलता से ख़ुशी मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। 

        सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।  हालाँकि कामकाज़ को लेकर आज भागदौड़ अधिक रह सकती है। हालाँकि आत्मविश्वास में कमी व निर्णय लेने की स्थिति में द्विविधा की स्थिति रह सकती है। पैसों के लेनदेन व निवेश में सावधनी बरतने की ज़रूरत है।


      कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में आज कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपके लिए बन सकती है। रुके हुए  कार्यों में प्रगति होगी। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। रुके हुए पैसों की वापसी संभव हैं। प्रस्तावित व महत्वपूर्ण कार्य भी प्रगति में रहेंगे।            

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि कामकाज़ को लेकर थोड़ी-बहुत उतार-चढ़ाव संभव है। लेकिन यदि आप धैर्य व संयम के साथ दिन व्यतीत करते हैं, तो आपके सभी कार्य अपेक्षित प्रगति में रहेंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। स्थानपरिवर्तन व विदेश संबंधी योजनायें हल होंगी।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए पिछले दिनों के मुक़ाबले कुछ अच्छा रहने वाला है। कामकाज को लेकर आपकी परेशानियां कम होंगी। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। धर्म व अध्यात्म में रुचि रह सकती है। आप किसी तीर्थ स्थान पर जाने का मन भी बना सकते है। उच्च शिक्षा की दिशा में किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। सन्तान से ख़ुशी मिल सकती है। पूर्व नियोजित यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।     

     धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यद्यपि आज करियर को लेकर थोड़ा-बहुत संघर्ष भी संभव है। मन मे संकल्प-विकल्पों में अधिकता रह सकती है। महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में निर्णय लेने में जल्दबाजी से आपको बचना होगा। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है।        

      मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।प्रस्तावित कार्यों में आने वाली बाधाओं का निराकरण होगा। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। जीवनसाथी की तरफ से ख़ुशी मिलेगी।


कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों के अनुपात में शुभ रहने वाला है। आपके अधूरे व रुके हुए काम सुधरने शुरू होंगे। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। करियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे।आपके प्रस्तावित कार्य सिद्ध होंगे।आपका बौद्धिक चिंतन काफ़ी सकारात्मक व रचनात्मक रह सकता है। करियर संबंधी समस्याओं का समाधन निकालने में आप कामयाब होंगे। हालाँकि पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की ज़रूरत रह सकती है। आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है। तीर्थाटन भी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *