पांच साल की मेहनत ” पानी-पानी “| फिर हारे ” रावत “| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, यमकेश्वर


यमकेश्वर विधानसभा सीट भाजपा की झोली में गयी है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेनू बिष्ट ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत को हार का सामना करना पड़ा है। 2017 में भी शैलेेंद्र सिंह रावत इस सीट पर कांगेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन हार गये थे। इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

ad12


2017 में चुनाव हारने के बाद शैलेंद्र सिंह रावत लगातार यमकेश्वर क्षेत्र में सक्रिय रहे। उनकी सक्रियता के चलते इस बार यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। इस चुनाव में यमकेश्वर सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी बदला। इस बार भाजपा ने इस सीट पर रेनू बिष्ट को मैदान में उतारा। आखिरकार रेनू बिष्ट के सिर जीत का सेहरा बंधा है। रेनू बिष्ट के स्वयं के जनाधार व मजबूत पकड़ ने भी जीत की राह को आसान कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत इस सीट पर आखिरी दिनों में मैनेजमेंट नहीं संभाल पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *