जय श्रीराम : श्यामपुर कांगड़ी में बह रही धर्म-अध्यात्म की ज्ञान सरिता| राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, राहुल सिंह


हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी में इन दिनों धर्म-अध्यात्म की ज्ञान सरिता प्रवाहित हो रही है। यह क्षेत्र इन दिनों राममयी हो रखा है। यहां श्रीराम लीला मंचन का गवाह बनने बड़ी संख्या में भक्तजन उमड़ रहे हैं। कलाकारों का बेजोड़ अभिनय देखते ही बन रहा है। पंडाल जय श्रीराम के जयकारों व जयघोषों से गुंजायमान है। मंचन जारी है।

हरिद्वार जनपद के श्यामपुर कांगड़ी में पंजाब नेशनल बैंक के पास पंडाल सजा हुआ है। इसमें श्रीराम लीला का मंचन हो रहा है। स्थानीय कलाकारों का हुनर काबिले तारीफ है। राम जन्म से लेकर सीता विवाह का मंचन रामभक्तों को खासा पसंद आया। बीते दिवस के मंचन के मुख्य अतिथि राहुल चौधरी थे। चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम चंद्र भगवान का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायी है। भगवान राम मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं और इसी पर चलने का संदेश भी देते हैं।

राहुल चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन मन मंदिर में आध्यात्मिक शक्तियों का जागरण करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता भी बढ़ती है और नये कलाकारों को सशक्त मंच भी प्रदान होता है।

ad12


श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष उदयभान चौहान बताते हैं कि श्रीराम लीला मंचन में आमजन का सहयोग मिल रहा है। कहा कि श्रीराम मंचन भी एक धार्मिक अनुष्ठान है जो सृष्टि में उजाजा बिखेरता है। कोषाध्यक्ष गौतम चौहान, डायरेक्टर इंदल चौहान व सीटू शर्मा हैं। विक्रम चौहान, पंकज चौहान, नरेश, राहुल सिंह की भी सक्रिय भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *