गैंडीखाता @BJP|और पैनी हुयी ” कुल्हाड़ी “| फ्रंट फुट पर आये ” स्वामी “| click कर पढ़िये पूरी

Share this news

सिटी लाइव टुडे, चुनावी डेस्क


गैंडीखाता की सियासी पिच पर भाजपा की कुल्हाड़ी पैनी होती जा रही है। कुल्हाड़ी की धार को पैनी करने के लिये स्वयं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मोर्चा संभाल लिया है। स्वामी ने स्वयं कार्यकर्ताआंें में जान फूंकने का मंत्र पढ़कर बीजेपी के चुनावी रथ को रफ्तार दे दी है। स्वामी ने कार्यकर्ताओं से ऐलान व अपील की है कि गैंडीखाता जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल को विजयी बनाने के लिये घर-घर पहुंचकर प्रचार करने के साथ ही युद्धस्तर पर कार्य करें। स्वामी की इस अपील व ऐलान के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीम ने दोगुने उत्साह के साथ मैदान मारने को मोर्चा संभाल लिया है।

गैंडीखाता जिला पंचायत की सीट पर भाजपा ने बृजमोहन पोखरियाल को मैदान में उतारा है। पोखरियाल की अपनी ताकत, पहुंच, पकड़ कम नहीं है। इस सीट पर पोखरियाल की सक्रियता व लोकप्रियता अच्छी-खासी है। बृजमोहन के प्रत्याशी घोषित के बाद से ही जिला पंचायत की इस सीट पर भगवा बिग्रेड ने सीधा मोर्चा संभाल रखा है। पिछले दिनों पोखरियाल ने चुनावी कार्यालय खोला, जिसमें भाजपा प्रत्याशी पोखरिखाल ने शक्ति प्रदर्शन कर सियासी ताकत का अहसास कराया।

भाजपा की रणनीति का असर उस वक्त देखने को मिला जब जानकी नौटियाल स्वयं भाजपा के समर्थक में उतर आयी है। बृजमोहन पोखरियाल के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर स्वयं जानकी नौटियाल ने शिरकत की थी। उद्घाटन के अवसर पर भी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ बृजमोहन को विजयी बनाने का आह्वान किया था।

इसके बाद बृजमोहन पोखरियाल ने चुनाव मेें पूरी ताकत झोंक दी है। पोखरियाल ने जनसंपर्क अभियान को बेहद तेज कर दिया है। भाजपा के केेडर वोट और स्वयं पोखरियाल की अपनी ताकत ने उन्हें संजीवनी प्रदान कर दी है। इसके अलावा कांग्रेस की पृष्ठभूमि से कई प्रत्याशी के मैदान में उतरने के लाभ भी बृजमोहन को मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है।


चुनावी की सियासी धार को और पैनी व असरदार करने के मकसद से रविवार को स्वामी जी ने फिर मोर्चा संभाला। लालढांग क्षेत्र में स्वामी जी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। चुनावी मौसम व रणनीति के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल को विजयी बनाने के लिये युद्धस्तर पर कार्य करें। भाजपा की रीति व नीति को आमजन तक पहुंचाये।

ad12


इस मौके पर बृजमोहन पोखरियाल ने भी कार्यकर्ताओं के मनोबल व उत्साह में जान फूंकी। पोखरियाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधायें क्षेत्र में उपलब्ध करायी जायेंगी। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सुरेंद्र रावत, यादराम, विनोद सैनी, संतराम, शीशपाल पोखरियाल, जितेंद्र पोखरियाल, संजय सैनी, रोहित नेगी, सत्य पोखरियाल, टेक चंद सैनी, सुनील पाठक, सरिता अमोली, कैलाश रावत, बलराम पाल, चंचल सिंह, प्रशांत सैनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *