Nikay Chunav…आरक्षण अधिसूचना जारी| हरिद्वार में ये है स्थिति| Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को निकायों में अध्यक्षों के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी हो गई हैं। एक नजर में हाजिर है आरक्षण का पूरा ब्यौरा
शहरी विकास विभाग द्वारा जारी सूची
नगर निगम, देहरादूनः अनारक्षित
नगर निगम, ऋषिकेशःअनुसूचित जाति
नगर निगम, हरिद्वारः अन्य पिछड़ी जाति (महिला)
नगर निगम, रुड़कीः महिला
नगर निगम, कोटद्वारः अनारक्षित
नगर निगम, श्रीनगरः अनारक्षित
नगर निगम रुद्रपुरः अनारक्षित
नगर निगम, काशीपुरः अनारक्षित
नगर निगम, हल्द्वानीः अन्य पिछड़ी जाति
नगर निगम, पिथौरागढ़ः महिला
नगर निगम, अल्मोड़ाः महिला
नगर निगम ऋषिकेश अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, नगर पालिका डोईवाला और मुनि की रेती सामान्य, रुद्रप्रयाग नगर पालिका और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष सामान्य, नगर पंचायत गुप्तकाशी में एससी महिला, तिलवाड़ा में अन्य पिछड़ी जाति महिला और उखीमठ में महिला सीट घोषित। डोईवाला नगर पालिका सामान्य हुई। मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष सीट पहली बार अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुई। नगर पंचायत तपोवन अन्य पिछड़ी जाति महिला व नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम महिला आरक्षित के लिए छोषित। वहीं, खटीमा नगर पालिका सीट सामान्य और सितारगंज नगर पालिका अन्य पिछड़ी जाति की सीट घोषित हुई। रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगम की सीट सामान्य घोषित।