पहाड़ी महासभा ने किया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को नमन| click पर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


देश के महान विभूति भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर देवपुरा पंत पार्क में पहाड़ी महासभा हरिद्वार द्वारा माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। इस अवसर पर शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती अनीता शर्मा महापौर नगर निगम हरिद्वार एवं निगम प्रशासन की ओर से दयानंद सरस्वती नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार कार्यक्रम में उपस्थित हुए। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महामंत्री इन्द्र सिंह रावत, दिनेश लखेडा मीडिया प्रभारी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत जी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश की राजनीति में अहम भूमिका अदा की थी। उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

पंत जी द्वारा देश के चौथे गृहमंत्री के रूप में अपना अहम योगदान दिया गया। पंत जी की सोच थी कि छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों को विकसित किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रो का अधिक से अधिक विकास कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। पंत जी एक कुशल कानून ज्ञाता थे। पंत जी को कला, साहित्य, सार्वजनिक सेवा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय विकास को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ष 1957 में भारत के सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पंत जी ने शिक्षा के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने, किसानों की दिक्कतों को दूर करने, अस्पृश्यता और पक्षपात जैसे रूढ़िवादी प्रथाओं के उन्मूलन की दिशा में काम किया। अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कुली भिक्षुको कानून को समाप्त करने, जमीदारी प्रथा को समाप्त करने, हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए कड़े प्रयास किए थे।

ad12

पहाड़ी महासभा के कार्यक्रम में सर्व महंत रघुवीर दास, सतीश जोशी, डीएन जुयाल, दिनेश चंद्र जोशी, सुभाष चंद्र जोशी, शीर्षराम शर्मा, एसपी चमोली, अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, महामंत्री इन्द्र सिंह रावत दिनेश लखेडा मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता पुरोहित महामंत्री मीरा रतूड़ी, आशा नौटियाल, तरुण व्यास, विजय ग्वाड़ी, दीप तिवारी, अजय घनशाला, वीर सिंह असवाल, दिनेश चंद्र कांडपाल, शैलेंद्र सिंह रावत, भुवनेश पाठक, योगेश पांडे, प्रकाश चंद भट्ट, नंदन सिंह रावत, मोहित शर्मा, मनीष बिष्ट, सौरभ कंडवाल, संतोष कुमार चमोला, अनुराग बधानी, दीपक नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *