इस नदी का बढ़ा जल स्तर| किसान हुये खुश| जानिये क्यों| अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज खराब है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से मुसीबतों में इजाफा हो गया है। लेकिन लालढांग क्षेत्र में रवासन नदी में जल का स्तर बढ़ने से किसान खुश हो गये हैं। वजह, यहां किसान धान की खेती के लिये नदी के जल पर ही निर्भर रहते हैं। लिहाजा, नदी का जल स्तर बढ़ने से किसान धान की खेती तैयारी करने लगे हैं।


अभी कुछ दिन पहले की ही बात है। किसानों ने रवासन नदी के तट पर हवन-यज्ञ कर दलिया का भोग लगाया था। मान्यता है कि ऐसा करने से भरपूर बारिश होती है और रवासन नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। इससे किसान धान की खेती करते हैं। यहां हर साल धान की खेती के वक्त किसान हवन-यज्ञ व दलिया का भोग लगाते हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से यहां रवासन नदी का जल स्तर बढ़ गया है। अब धान की खेती की रोपाई हो पायेगी, किसानों ने इसकी तैयारी मंे भी जुट गये हैं।

ad12


नवीन चमोली पंकज चमोली वसीम अहमद जितेंद्र नाथ रघुवीर नेगी धर्मेंद्र नाथ बिजेंदर गोयल विकास शर्मा कपिल नामदेव आदि ने बताया कि रवासन नदी में भरपूर पानी है। इससे धान की खेती की रोपाई हो पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *