Friday, November 13, 2026
Latest:
उत्तराखंडसंपादकीय

Haridwar News…व्यापारी आयोग के गठन और ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक की मांग के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल का शपथ समारोह व कुंभ मंथन संपन्न |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

व्यापारी आयोग के गठन और ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक की मांग के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल का शपथ समारोह व कुंभ मंथन संपन्न

हरिद्वार: राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं ‘कुंभ मंथन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक स्वर में व्यापारी आयोग के गठन और ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।

\

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जब समाज के सभी वर्गों को अपने-अपने आयोग मिले हैं, तो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले व्यापारियों को भी ‘व्यापारी आयोग’ मिलना ही चाहिए। उन्होंने आगामी कुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे, इसलिए सभी निर्माण कार्य स्थायी होने चाहिए। साथ ही संतों को भी हरिद्वार से एक बड़ा सनातनी संदेश देना चाहिए। उन्होंने भव्य और दिव्य कुंभ के आयोजन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद एवं बधाई दी।

सनातन के हित में कार्य कर रही है केंद्र और राज्य सरकार

मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारियों को संबोधित करते हुए करौली शंकर महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर सनातन के हितों में कार्य कर रहे हैं। दोनों के नेतृत्व में आगामी कुंभ भव्य और दिव्य होगा, जिसमें व्यापारियों की भी अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ‘कुंभ मंथन’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है और सरकार के कार्य जनता के सामने आए हैं। उन्होंने व्यापारी आयोग की मांग को पूरी तरह जायज ठहराया।

बाबा हठयोगी और भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत ऋषिश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुंभ कार्यों के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह कुंभ ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड देवभूमि के वास्तविक स्वरूप में आ गया है। उन्होंने व्यापारियों के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं को उठाने के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल की प्रशंसा की।

मध्यम वर्गीय व्यापारियों के हित में ऑनलाइन शॉपिंग पर लगे रोक: संजीव चौधरी

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारी आयोग का गठन समय की मांग है और ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक लगे बिना मध्यम वर्गीय व्यापारियों का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी कुंभ की भव्यता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और स्वयं एक-एक कार्य की समीक्षा कर रहे हैं, जिससे यह कुंभ सफलता के शिखर पर पहुंचेगा।

अंत में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी और कोर कमेटी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और सभी वर्गों के व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे।

ad12

समारोह में योगी आशुतोष, प्रदेश महामंत्री सुधीश श्रोत्रिय, जिला महामंत्री भारत तलूजा, उपाध्यक्ष अशोक गिरी, ज्वालापुर शहर अध्यक्ष हरविंदर सिंह, कनखल शहर अध्यक्ष पंकज सन्नी, युवा जिला अध्यक्ष गौरव पाल, पुलजटवाड़ा अध्यक्ष अनिल तेशवर, स्नेहलता चौहान, पिंकी त्यागी, सुमन, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर बसेड़ा, पुष्पेंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता नरेंद्र चौहान, शहर महामंत्री आशीष अग्रवाल, विनोद मिश्रा, मिलन सैनी, प्रमोद यादव और प्रवीण सक्सेना सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *