द्रौपदी को मिली विजयश्री | पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। चुनाव कुल 4754 मत पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू ने प्रथम वरीयता के 2824 मत हासिल किए, जबकि यशवंत सिन्हा को 1,877 मत मिले. 53 मत अवैध घोषित किए गए। इसके बाद आधिकारिक तौर पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया।

हालांकि तीसरे राउंड में बढ़त के बाद से ही उन्हें बधाई देने का दौर शुरू हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। मुर्मू को आजादी के बाद भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त होगा।

ad12

निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि ‘राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ संपन्न हुआ. चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए. कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था. द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है.’ पीसी मोदी ने कहा कि ‘यशवंत सिन्हा को 1,877 प्रथम वरीयता के वोट मिले जिनका वोट मूल्य 3,80,177 है. चूंकि द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्राप्त पहली वरीयता के वोट अपेक्षित कोटा से अधिक थे, मैं रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में घोषणा करता हूं कि वह भारत के राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *