नमस्कार| आज शुक्रवार है जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज के प्रति आपकी  रुचि अच्छी बनी रहेगी और उन्नतिकारक अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। लेकिन निकटस्थ बंधुजनों से विवाद हो सकते हैं। बिज़नेस पार्टनर से भी मनमुटाव की संभावना  बन सकती है। आज आपको लम्बी दूरी की यात्रा को भी यथासंभव टालने का प्रयास करना चाहिए। आपकी बढ़ती हुई छवि को शत्रुओं के द्वारा धूमिल करने का प्रयास भी किया जा सकता है।                                                                     

    वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए थोड़ा  संघर्षकारक रह सकता है।आप स्वयं तो कामकाज को लेकर सजग रहेंगे,लेक़िनआपके  कारोबार अथवा दैनिक कार्यों में कुछ  अनअपेक्षित बाधाएं आ सकती है। आर्थिक तंगी के कारण भी आपके काम रुक सकते हैं। आप छोटी-छोटी बातों में  काफ़ी उग्र हो सकते हैं। शंका-आशंकाओं से घिरे रहने और अपव्यय होने की भी संभावना बन रही है। अतः दिन को अनुकूल बनाने के लिए  भगवान कार्तिकेय और शिव जी की पूजा अर्चना करें।        

                                           

  मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। नौकरी व्यापार संबंधी उलझे हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना भी बन रही है। लेकिन आज आपको वाणी पर ख़ास नियंत्रण रखना चाहिए। अल्प लालच में आकर आप आर्थिक हानि भी उठा सकते हैं।                                                                 

         कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आज आपके मन मस्तिष्क में अच्छे और सर्जनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आप अपनी क्षमताओं व योग्यताओं का भरपूर  लाभ उठा सकते हैं। नौकरी में उन्नति और व्यापार में तरक़्क़ी के योग बनते हैं। साक्षात्कार के लिए  आज का दिन अति  उत्तम है। इसी प्रकार विद्यार्थियों के लिए भी दिन उपलब्धि कारक रहने वाला है।

       सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन प्रस्तावित कार्यों में भाग्य बाधा के कारण अड़चने आ सकती हैं।पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं। लेकिन यदि आपने विदेश जाने के लिए पहले से आवेदन किया हुआ है,तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके धन संबंधी उलझे हुए मामले सुधरने शुरू होंगे। करोबार व नौकरी यथावत चलती रहेगी। लेकिन मानसिक अस्थिरता व क्रोध की अधिकता रहने की संभावना है। आप किसी गुप्त रिश्ते से भी जुड़ सकते हैं। अथवा (लिव इन रिलेशन) की शुरुआत कर सकते हैं।                                       

        तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी व्यापारी आज परास्त होंगे। रोजगार के लिए संघर्षरत युवाओं को आज रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। लेकिन आजआपको विवाह हेतु लड़के या लड़की का चयन करने में जल्दबाजी नही करनी चाहिए।                                                

       वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके प्रस्तावित सभी कार्य सुधरने शुरू होंगे। रोज़गार की स्थापना हेतु आप ऋण लेने के प्रयासरत हैं,तो आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी पुरानी किसी समस्या का भी आज स्थाई समाधान हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।

       धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक द्वन्द के कारण आपको निर्णय लेने में समस्या आ सकती है। बौद्धिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमप्रसंग के चलते आपकी प्रतिष्ठा खराब हो सकती है। उन गर्भवती महिलाओ को बहुत सावधानी की जरूरत हैं,जिनके बहुत ही शुरुवाती दिन चल रहे हैं।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे।जमीन,मकान या वाहन का  सुख आपको मिल सकता है।लेकिन आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक विवाद की आज भी संभावना बन रही है। आप रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको अनुकूल रिश्ता मिल सकता है।


कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन प्रस्तावित कार्यों में संशयात्मक प्रवृति के कारण व्यवधान आ सकता है। आपका उद्यम दिशा हीन हो सकता है। सहकर्मियों के साथ  तालमेल की कमी रह सकती है। कामकाज हेतु बिना प्लांनिग वाले भ्रमण पर जाना भी व्यर्थ जा सकता है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। आप धन निवेश के संदर्भ  में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। लेक़िन जोख़िम वाली योजना में पैसा बिल्कुल भी न लगायें। आप कुछ रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यों से भी जुड़ सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद होंगे।आपके घर में उत्सव या ख़ुशी का माहौल भी बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *