धरे गये नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी| धुमाकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल


नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दबोच लिया है। पुलिस आरोपियों की आपराधिक कुंडली भी खंगाल रही है।


विदित हो कि एक स्थानीय निवासी धुमाकोट जनपद पौडी गढ़वाल ने थाना धुमाकोट में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि गांव के दो लड़के अनिल एवं आशीष ने उनके घर में घुसकर मौके का फायदा उठाकर उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनिल एवं आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष धुमाकोट को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने उक्त आरोपियों अनिल एवं आशीष को धुमाकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

ad12

पंजीकृत अभियोगः-

  1. मु0अ0सं0-16/2022, धारा-376/506/120 (बी) भादवि, 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम अनिल एवं आशीष।
  2. अभियुक्तों का नाम पताः-
  3. आशीष सुंद्रियाल पुत्र राम बिहारी सुंद्रियाल निवासी- ग्राम-डूंगरी।
  4. अनिल कुमार उर्फ धनी पुत्र रेवाधर, निवासी- ग्राम-डूंगरी।
  5. पुलिस टीमः-
  6. उपनिरीक्षक आर.के जयाडा
  7. महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा
  8. आरक्षी 282 ना0पु0 मुकेश चंद
  9. आरक्षी 420 ना0पु0 दीपक चंद
  10. आरक्षी 215 ना0पु0 मुकेश
  11. आरक्षी संजय तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *