तन व मन में छायी ” हरियाली “| मनाया वन महोत्सव| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस, जयमल चंद्रा


वन महोत्सव यानि वनों का उत्सव। यह वह खास मौका है जब हम वनों के विकास को मन से संकल्प लेते हैं। लेकिन ऐसा संकल्प हम हर दिन लें तो वन महोत्सव मनाने का मकसद साकार हो जायेगा। यही भाव दिखा यहां आयोजित वन महोत्सव में। वनों का महत्व भी बताया गया और वनों के विकास का संकल्प भी लिया गया।

ad12


दरअसल, वन पंचायत सीलाडांडा के अंतर्गत मस्टखाल क्षेत्र में चैलूसैंण रेंज, भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडोन की ओर से वन महोत्सव का आयोजन एक से सात जुलाई किया जा रहा है। इस क्रम में आज के वन महोत्सव कार्यक्र में वन पंचायत सरपंच सीला डांडा पंकज, वन पंचायत सरपंच पुल्यांसू अनूप सिंह, द हंस फाउंडेशन की वन अग्नि शमन टीम एवं वनाग्नि शमन योद्धा, वन विभाग चैलूसैंण के समस्त स्टाफ व कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर द हंस फाउंडेशन के सीओ, द्वारीखाल नरेंद्र धीमान, ग्राम प्रधान शांति देवी, उपराजिक चंद्रमोहन सिंह, वन आरक्षी अंकित नेगी, रश्मि खत्री समेत कई लोगों ने वनों के विकास पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *