उत्तराखंडहेल्थ

200 छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, जुलाई। श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल की ओर से राजकीय इन्टर कालेज खदरी खड़कमाफ में किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 200 छात्राओं को किशोरा अवस्था से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया।

बुधवार को राइंका में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह पुंडीर की देखरेख में आयोजित स्वास्थ्य जगरूकता शिविर में अस्पताल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी सिंह ने छात्राओं को जानकारियां दीं।

उन्होंने बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले बीमारियों, शारीरिक परिवर्तन, मासिक धर्म, स्वच्छता, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन के बारे छात्राओं को जागरूक किया।

ad12

इस दौरान डॉ. ताजबर सिंह पड़ियार, डॉ. ऋतु नेगी, रीता रानी, प्रतिभा सुयाल, नीलम लता रजवाड़े, विनय भट्ट, कंचन, पूजा, अस्पताल के पीआरओ चित्रवीर क्षेत्री आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *