द्वारीखाल से लापता हुयी महिला मध्यप्रदेश में मिली| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल


द्वारीखाल क्षेत्र से लापता हुयी महिला मध्यप्रदेश में मिली है। खाकी ने खासी मशक्कत महिला को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। महिला ने पति को बताया था कि दवाई लेने चैल्यूसैंण जा रही हूं, लेकिन महिला घर वापस नहीं लौटी थी।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिलोगी, जनपद पौड़ी के सिलोगी गांव निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चैकी जाखणी खाल में प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि 26 जून को उनकी पत्नी दवाई लेने चैल्यूसैण गयी थी और वापस नहीं आयी। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चैकी जाखणी खाल में मु0अ0सं001/2022 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुये विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई थी।

ad12

जिसके फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चैाहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवस्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने लापता हुयी महिला को मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के ग्राम शंकरपुर से सकुशल बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *