sunday @ एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।आज आप सुख-संसाधनों की ख़रीददारी कर सकते हैं। आप पैसों संबंधी किसी योजनायें सफल होंगी। लेक़िन निवेश करना हो,तो निर्णय सोच विचार के बाद ही लें।यद्यपि क्रोध की अधिकता व  जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति रह सकती है। सन्तान से ख़ुशी मिलने की आज भी संभावना है। उच्च प्रतिष्ठत लोगों से आपके संबंध बन सकते हैं। राजनीति और शासकीय व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफ़ी उपयोगी रह सकता है।

   वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति  चलते रहेंगे। करियर संबंधी कार्य संतोषजनक से व्यतीत होंगे।हालाँकि व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने का योग भी बन रहा है।अतः दैनिक कामकाज़ को ही अधिक महत्व देना उचित रहेगा। रचनात्मक व सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज के दिन उप्लब्धिकारक रह सकता है।         

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा  रहने वाला है।  करियर में आज भी आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से संबंध मजबूत होंगे। हालाँकि थोड़ा-बहुत मानसिक द्वंद रह सकता है।


      कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधन होगा। प्रोपर्टी व वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

    
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार सम्भव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अधिकरियों के  सहयोग से कार्य हल हो सकते हैं। प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। यद्यपि मन की अस्थिरता रहने व धन ख़र्च संभव है।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में सुधार की अच्छी संभावनाएं बननी शुरू होंगी।आपके ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। जमीन-ज़ायदाद व वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी। यदि आप क्रिएटीविटी व रचनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं।तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी उप्लब्धिकारक रह सकता है। हालाँकि धन के अपव्यय की संभावना आज भी बन सकती है।   

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला। करियर से जुड़े कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे। आय के साधनों में आज भी वृद्धि की संभावना बरकरार रहने वाली है। आज आपकी कोई महत्वाकांक्षी योजना भी पूरी हो सकती है। रोज़गार से जुड़ने के अच्छे अवसर हासिल होंगे। लेक़िन अनावश्यक धन अपव्यय संभव है।       

      वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके काफ़ी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर रहासिल होंगे। आज आपके ज़रूरी व महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते है।सुख संसाधनों की खरीददारी संभव है। यदि आप किसी समस्य या रोग-व्याधि से पीड़ित चल रहे हैं, तो आज आपको काफ़ी राहत मिल सकती है।           

      धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। अधिकारी वर्ग व परिजनों से सहयोग मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। लेक़िन अनअपेक्षित प्रवास अथवा व्यर्थ भ्रमण की  भी संभावना रह सकती है।  

   मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है।दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर से जुड़ी समस्यओं का समाधान संभव है। प्रस्तावित कर्यों में उम्मीद के अनुसार प्रगति मिलेगी। यद्यपि भागदौड़ संभव है। आपके सोचे व रुके हुए कार्य भी हल हो सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कुछ विशेष उद्देश्य पूरे हो सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर उपलब्ध होंगे। रुके हुए धन की वापसी संभव है। हालाँकि धन ख़र्च भी संभव है। आप घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। यद्यपि धन निवेश के बारे में सोच-विचार की ज़रूरत है। आज आपकी रूचि ध्यान,मंत्र जप व धर्म-कर्म में रह सकती है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।करियर में उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। घर में धार्मिक उत्सव संभव है। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षित धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में होने वाले मतभेद दूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *