जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा हो, तो आज सुलझने की संभावना बन सकती है। आपको कोई व्यापारिक लाभ भी आज मिल सकता है।

       वृष राशि- आज का दिन आपके लिए आंशिक संघर्षकारक रह सकता है। आपके कार्यों में अनपेक्षित बाधाएं आ सकती है। दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्तआपको अर्थहीन भ्रमण भी करना पड़ सकता है।         

     मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको किसी वस्तु या व्यक्ति विशेष से प्रसन्नता मिल सकती है। आर्थिक लाभ की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। परिजनों एवं मित्रजनों से आपको कोई सहायता मिल सकती है। ।


     कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ुशी लेकर आने वाला है। आपका नौकरी या रोजगार संबंधी लम्बित  कार्य आज सिद्ध हो सकता है। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप वाहन या जमीन ख़रीदने का मन भी बना सकते हैं। आप घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं।   

      सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रहने वाला है। आपको दैनिक कार्य साधने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अतःआज आपको कार्य के प्रति  गम्भीरता और सजगता की आवश्यकता है। जोखिम वाले कार्य भी हाथ में न लेना उचित रहेगा।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अतः आपको पूरे मनोयोग के साथ काम के प्रति समर्पित रहना है,तभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता और अति जल्दबाजी के कारण भी आप स्वयं को हानि पहुंचा सकते है।                              

तुला राशि-आज आपको व्यवसाय अथवा नौकरी में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। जीवन साथी के साथ चल रहे,मतभेद दूर हो सकते हैं। आप यदि वाहन ख़रीदने के बारे में विचाराधीन हैं, तो आज अन्तिम फैसला ले सकते हैं।आप अदालती या  अन्य किसी विवाद से जूझ रहे हैं, तो आज आपको स्थाई सामाधान के संकेत मिल सकते हैं।                                                                    

वृश्चिक राशि-आज आपकी कोई  पुरानी समस्या या विवाद सुलझ सकता है। आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।आपका कोई रुका हुआ काम भी सफलता की ओर बढ़ सकता है। किसी परिजन की उन्नति या सफलता के कारण आपको खुसी मिलने का भी योग बन रहा है।

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपकी कोई सुनियोजित योजना भी बाधित हो सकती है। यदि कहीं निवेश करने का विचार हो तो आज टाल देना उचित रहेगा। आज आपको अधिक बोलने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। ख़ासकर यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर हैं,तो आपको बहुत ही सावधानी बरतने होगी। बच्चों से भी मनमुटाव की संभावना बन सकती है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके दैनिक कार्य तो ज्यादा प्रभावित नही होंगे लेकिन,पारिवारिक विवाद व स्वास्थ्य संबंधी  समस्याओं से भी आप पीड़ित रह सकते हैं। हालांकि  आज आपको संपत्ति और वाहन का लाभ मिल सकता है।…


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपका नौकरी व्यवसाय संबंधी कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप पहले से किसी समस्या में उलझे हुए हैं, तो आज आपको उस समस्या से स्थाई समाधान मिल सकता है।

ad12

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको दैनिक कार्यों में ही समय देना होगा। नये कार्य करने में अवांछित रुकावटें आ सकती है। आपको आंशिक स्वास्थय संबंधी समस्या भी रह सकती है। इसके अतिरिक्त धन के अपव्यय होने की भी संभावना बन सकती है। लेकिन यदि आप लेखन या गायन विधा से जुड़े हुए व्यक्ति हैं,तो आपके लिए आज का दिन बहुत ख़ास हो सकता है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *