जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज का दिन क्या लेकर आया है आपके लिये| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन  आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपको किसी वस्तु विशेष की प्राप्ति से ख़ुशी मिल सकती है। कार्यों में सुधार तथा आर्थिक लाभ होने की काफी संभावना बन रही है। आपको संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। आप नये आर्थिक साधनों से भी जुड़ सकते है। लेकिन माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रह सकते हैं।।                                               

      वृष राशि- आज का दिन नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए काफ़ी अच्छा रह सकता है। वेरोजगार लोगों को भी आज रोज़गार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आप भविष्य के लिए कोई अच्छी और कारगर रणनीति भी बना सकते हैं।  छोटे भाई; बहिन से ख़ुशी मिल सकती है।                                                                   

   मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन आज आपको जोखिम वाले कार्यों से बचना होगा। अनावश्यक खर्च होने की भी संभावना बन रही है।

      कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए वैसे तो अच्छा रहने वाला है। लेकिन आज आपको भावनाओं पे नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा आप भावनाओं में आकर कोई नुकसान भी उठा सकते हैं।                                                                     

   सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। मांगलिक उत्सव होने की भी संभावना बन रही है। आपका कोई लंबित कार्य भी पूर्ण हो सकता है।


कन्या राशि-आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष रत हैं, तो आज आपको  सफलता मिल सकती है। आपका कहीं धन रुका हुआ है, तो आज वापसी के लिए प्रयास करें सफलता मिलने की पूरी गुंजाइश है।

   तुला राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आज आप बौद्धिक रूप से काफी सक्रिय रह सकते हैं। खासकर यदि आप वेरोजगार हैं, तो आज आप रोजगार सृजन हेतु कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। आप कार्य क्षेत्र में भी कोई रचनात्मक कार्य करने में सफल हो सकते हैं। संतान पक्ष से चिंता रह सकती है।।         

   वृश्चिक राशि-आज आप शारीरिक रूप से काफी ऊर्जावान बने रह सकते हैं। आपकी रुचि धार्मिक गतिविधि में भी रह सकती है। यदि आप व्यवसाय वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई उन्नतिकारक अवसर मिल सकता है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके प्रास्तावित कार्य और योजनायें पूर्ण होंगी।                                                                        

धनु राशि-आज आप काम के प्रति पूर्ण समर्पित रहेंगे। जिसके अच्छे परिणाम भी आपको अवश्य मिलेंगे। यदि आप किसी तकनीकि शिक्षा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं। आज आप रोजगार हेतु घर से दूर भी जा सकते हैं। कला,लेखन और खेल से जुड़े लोगों के लिए आज का उपलब्धि कारक रहने वाला है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप एक निश्चित धनराशि को एफ.डी आदि के रूप में जमा कर सकते हैं। किसी परिजन के कारण आपको ख़ुशी या सम्मान भी मिल सकता है। यदि आप  पब्लिक डीलिंग,एल.आई.सी एजेंट आदि कार्यों से जुड़े हैं,तो आज आपको विशेष लाभ मिल सकता है।…


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। आपके मन-मस्तिष्क में अच्छे और सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आप जिस किसी  दिशा में भी सफलता पाने के लिए प्रयासरत हैं, उसमें आज सफलता मिलने की बहुत संभावना है। भाग्य भी आज आपका साथ देगा।

ad12


मीन राशि-आज आपकी रुचि विलासितापूर्ण रह सकती है। आपके नियिमत कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन काम संबंधी कुछ समस्याओं के कारण आपको अधिक संघर्ष भी करना पड़ सकता है। किसी निजि परिजन के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं।कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।।            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *