उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun News.. डीएम ने सात दिन में मांगी जांच Report |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, अगस्त। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलेभर से पहुंचे लोगों ने इस दौरान 150 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

विकासनगर तहसील के ग्राम पंचायत पापड़ियांन में वर्ष 2023 से 2026 तक आपदा मद से कराए गए कार्यों में ग्राम प्रधान पर कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता के आरोपों को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से सात दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

मिहूवाला निवासी मोहम्मद शाहिद राव, खुर्शीदा बेगम और इकराम ने पैतृक भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा मारपीट कर कब्जे का प्रयास करने की शिकायत की। डीएम ने पुलिस को मामले की तथ्यात्मक जांच कर आवश्यक कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

झीवरहेड़ी में आबादी के बीच अवैध रूप से हैवी वेल्डिंग मशीनें लगाकर फैक्ट्री चलाने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम विकासनगर और जीएमडीआईसी को फैक्ट्री तत्काल सील करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में स्थल औद्योगिक उपयोग के लिए वर्गीकृत नहीं मिला था, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।

कृत्रिम अंग के लिए आर्थिक सहायता मांगने पर सूर्य प्रकाश को 15 दिन में नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और चार मंजिला अवैध निर्माण की शिकायत पर एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर को स्थलीय जांच के आदेश दिए।

विशेष बच्चे प्रिंस अग्रवाल के लतिका राय फाउंडेशन में प्रवेश संबंधी शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को सात दिन में संयुक्त जांच रिपोर्ट देने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का औपचारिक निस्तारण करने के बजाय वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने और कार्रवाई से शिकायतकर्ताओं को अवगत कराने के निर्देश दिए।

ad12

मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *