जय श्रीकृष्णा| मतदान अवश्य करें| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपके मन-मस्तिष्क में रचनात्मक विचार अधिक रहेंगे। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने के लिए  विचाराधीन हैं, तो आज आपको किसी के द्वारा सही मार्गदर्शन मिल सकता है।यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपका स्वेच्छिक स्थानपरिवर्तन हो सकता है।          

       वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभकारक रहेगा। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आंशिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। जो लोग नौकरी व्यवसाय के लिए प्रयत्नशील हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है।।                 

      मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे,यदि किसी काम की आज शुरुवात करते हैं, तो वह कार्य भी नियत समयावधि में पूर्ण होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।                                                                  

    कर्क राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए शुभ ही रहेगा।लेकिन आज आपकी निर्णय शक्ति काफी कमजोर अथवा संशयात्मक रह सकती है।अतः यदि कोई महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेना हो तो,आज यथा संभव टाल देना ही उचित होगा। 

pandit

      सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। अर्थात यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आज आपको अधिक धन लाभ होने की संभावना है। और यदि आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आज आप आय के साधनों से जुड़ सकते हैं।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। ख़ासकर यदि आप रोज़गार की तलाश में हैं,तो आज आपकी रोजगार से जुड़ने की बहुत अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप नौकरी करने वाले हैं, तो आज आपकी उन्नती और पदोन्नति की बहुत अच्छी संभावना है।।                                                               

   तुला राशि-आज भाग्य आपके अनुकूल रहेगा। यदि आज आप नौकरी के लिए  कहीं साक्षात्कार देते हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। इसी प्रकार अन्य कामों में भी आपको सफलता मिलेगी।    

      वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे,लेकिन यदि किसी कार्य की आज शुरुआत करेंगे तो उसमें काफी अड़चनें आ सकती हैं।                

    धनु राशि-आज आपका जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। यदि आपके बीच पहले से मतभेद हैं, तो सामंजस्य बनाने की कोशिश करें,अन्यथा टकराव  बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी आपको जूझना पड़ सकता है।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक रहेगा। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, और किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या का निराकरण संभव है।


 कुम्भ राशि-आज आप सन्तान की तरफ से चिंता में रह सकते हैं।यदि आप पहले से किसी रोग, व्याधि से पीड़ित हैं, तो आज स्वास्थ का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आप विद्यार्थी हैं,तो आज कोई  महत्वपूर्ण फैसला न लें।

ad12


  मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको किसी परिजन की उन्नति से प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आपका मकान ,जमीन से सम्बंधित कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसका निराकरण हो सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण विषय-वस्तु की प्राप्ति भी आज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *